उत्तर मैट्रिक/मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति फॉर्म 2024-25 शुरू

उत्तर मैट्रिक/मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति फॉर्म 2024-25 शुरू

राज्य सरकार ने उत्तर मैट्रिक (समाज कल्याण)/मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के पश्चात, महाविद्यालय में बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसे पूरा न करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। 

पात्रता:
सभी नियमित विद्यार्थी (रेगुलर कोर्स/डिग्री) जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं, आवेदन कर सकते हैं:  
SC/ST/SBC/OBC वर्ग के विद्यार्थी।  
 BPL श्रेणी के विद्यार्थी।  
 विकलांग विद्यार्थी।  
 विधवा की संतान।  
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
1. जन आधार कार्ड।
2. आधार कार्ड।
3. डिजिटल जाति प्रमाण पत्र।
4. आय प्रमाण पत्र (सत्र 2024-25)।  
5. फीस की रसीद। 
6. डिजिटल मूलनिवास प्रमाण पत्र।
7. बैंक पासबुक।  
8. गैप प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
9. 12वीं कक्षा की अंकतालिका एवं अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट।  
10. SSO ID और पासवर्ड।  

महत्वपूर्ण निर्देश:
 जाति एवं मूलनिवास प्रमाण पत्र डिजिटल होना अनिवार्य है। यदि आपके पास पुराने ऑफ़लाइन प्रमाण पत्र हैं, तो उन्हें डिजिटल बनवा लें।  
 जन आधार, आधार कार्ड और 10वीं की अंकतालिका में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि एक समान होना चाहिए।  
 किसी त्रुटि के लिए जन आधार या अन्य दस्तावेजों का संशोधन करवाएं। संशोधन प्रक्रिया में 15 दिन लग सकते हैं, अतः जल्द कार्रवाई करें।  
सभी KYC और आय संबंधी विवरण जन आधार में अपडेट करवाएं।  

ऑनलाइन अवेदन करे Click Here
नोट:
विद्यार्थी सभी मूल दस्तावेज सही और पूरी जानकारी के साथ अपलोड करें। किसी भी गलती से आवेदन रद्द हो सकता है। समय पर प्रक्रिया पूरी करें।  
आवेदन की अंतिम तिथि:31 जनवरी 2025 
 इस सूचना को अन्य विद्यार्थियों के साथ भी साझा करें!

Post a Comment

0 Comments